शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में एक खेत के कुएं से 13 हिरण और एक आवारा श्वान मृत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि हिरण आवारा श्वान से बचने के दौरान कुएं में गिर गए। वन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच जारी है। ⚠️ सुरक्षा संदेश: खुले और बिना सुरक्षित मुंडेर वाले कुएं वन्यजीवों और पशुओं के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ऐसे कुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।
शाजापुर में 13 हिरणों की दर्दनाक मौत | कुएं में मिले शव | Kalapipal Deer Death News
