इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में कृष्णा इंटरप्राइजेज के गोदाम पर जिला प्रशासन ने छापेमारी की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में MTO के 46 ड्रम, लुब्रिकेंट ऑयल के 19 ड्रम और दो लोडिंग वाहनों में रखे 13 ड्रम सामने आए। इसके अलावा, 12 हजार लीटर क्षमता वाला एक टैंकर भी कार्रवाई के दायरे में आया। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक लाइसेंस के बिना भंडारण का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं 3/7 के तहत FIR दर्ज की गई है।
पालदा के गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 लोगों पर FIR
