इंदौर के खातीवाला टैंक क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे लूट की वारदात सामने आई है। खनूजा ग्राउंड के पास स्थित मकान के गोडाउन में एक बाइक पर सवार होकर आए 3 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ताले तोड़कर नगदी लूट ली। मकान मालिक सन्नी राजपाल के अनुसार, गोडाउन उनके किराएदार राहुल बजाज का है। वारदात के दौरान मकान में लगे 4 CCTV कैमरों में बदमाशों की गतिविधियां कैद हो गईं। फुटेज में तीनों बदमाश एक ही बाइक से आते और हथियारों के साथ अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मकान मालिक और किराएदार थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। पॉश रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था और रात की पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इंदौर के खातीवाला टैंक में लूट, एक बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद
