इंदौर में रुपए के लेनदेन पर मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सपना-संगीता रोड स्थित सम्राट अशोक नगर कॉलोनी के पास रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, धार निवासी नरेंद्र मेहता, पुष्कर मेहता और उनके दो साथियों पर कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और रुपए मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।