इंदौर में गरबा आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर 15 शक्ति मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। टीमें गरबा पंडालों और आसपास के अंधेरे व सुनसान इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति फोटो खींचने और संदिग्ध गतिविधियों के मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 📞 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन: 7049124444 ❓ क्या ऐसी व्यवस्था से गरबा आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर हो सकती है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त | 15 शक्ति मोबाइल टीमें तैनात | हेल्पलाइन नंबर
