इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा में स्कूल के बाहर धक्का लगने की बात को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज प्रकरण के अनुसार, स्टूडेंट आइडियल स्कूल के सामने कनाड़ रोड पर जयेस बीना के साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि विरोध करने पर आनंद बीना ने जेब से चाकू निकालकर जयेस बीना के पेट के दाहिने हिस्से में वार कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। सहायक उपनिरीक्षक फारुख खान की रिपोर्ट पर सिमरोल पुलिस ने आनंद बीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 118(1) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
सिमरोल में स्कूल के बाहर विवाद, युवक पर चाकू से हमले का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस
