मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बेरछा-मक्सी रेलखंड पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गोवा एक्सप्रेस ने पीछे से मेंटेनेंस ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली में छह रेलकर्मी सवार थे। हादसे में दो गैंगमैन भगवान सिंह और दिलीप जायसवाल की मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी घायल हुए। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली के साथ मौजूद एक अन्य रेलवे कर्मचारी को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस ने मेंटेनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर, दो रेलकर्मियों की मौत
