महू में ट्रैक्टर किराए को लेकर विवाद, दो भाइयों पर मारपीट का आरोप

महू बस स्टैंड पर ट्रैक्टर का किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। फरियादी बाबूलाल प्रजापत ने अजय वर्मा और लखन वर्मा पर मारपीट, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।