महू में गरबा खेलने पर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप

महू के धारनाका क्षेत्र में शासकीय स्कूल के सामने गरबा खेलने की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। फरियादी सागर गहलोत ने यश उर्फ युवराज और उसके एक साथी पर मारपीट, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।