इंदौर में नवरात्रि और गरबा आयोजनों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। गरबा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। शक्ति मोबाइल की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों और छतों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है और आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पर कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का बाइट उपलब्ध कराया गया है। 💬 त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आपके सुझाव क्या हैं? कमेंट में बताएं।
इंदौर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, गरबा पंडालों में महिला बल और ड्रोन से निगरानी
