इंदौर के जिला अस्पताल में महिला वार्ड की ओर जा रहे एक युवक को रोकने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह अस्पताल परिसर में सफाई का काम चल रहा था, तभी एक युवक प्रथम तल पर स्थित महिला वार्ड की ओर जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड हर्ष ने उसे रोका, जिसके बाद कथित तौर पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने चंदन नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों और महिला वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इंदौर जिला अस्पताल में महिला वार्ड में जाने से रोकने पर गार्ड से मारपीट, युवक गिरफ्तार
