NQAS मूल्यांकन में टिही के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिले 93.9 प्रतिशत अंक

टिही स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के मूल्यांकन में 93.9 प्रतिशत अंक हासिल कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्धि दर्ज की है। इस मूल्यांकन में स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के उचित संचालन और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के पालन को महत्व दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भावना चौहान के नेतृत्व में एएनएम विजय लक्ष्मी राठौड़ और आशा कार्यकर्ता पवित्रा चौधरी, रीना निनामा, पूजा कोदली, चन्द्रकला महाजन एवं जेबुनिशा खान ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई। स्वास्थ्य केंद्र का यह प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *