देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी स्वर्गीय दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर इंदौर के ओमैक्स सिटी स्थित उनके निवास पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और लोग पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। दिलीप पुरी इंदौर, देवास, धार और खरगोन में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इंदौर में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव धार के लिए रवाना किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
