बड़गोंदा में कुएं से दो पानी की मोटर और पाइप चोरी, 40 हजार का सामान ले गए बदमाश

इंदौर ग्रामीण जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम मलेण्डी में चोरी की वारदात सामने आई है। नहर के पुल के नीचे स्थित एक कुएं से अज्ञात बदमाश दो पानी की मोटर, स्टेट पंप और लोहे का पाइप चोरी कर ले गए। फरियादी अटल पिता संतोष पाटीदार, निवासी गवली पलासिया के अनुसार, चोर 10 HP की नर्मदा पंप मोटर, 7 स्टेट पंप और 10 फीट लोहे के पाइप के साथ 6 HP की एक अन्य मोटर और 6 स्टेट पंप ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। फरियादी की शिकायत पर बड़गोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पिछले 6 महीनों में क्षेत्र में 50 से अधिक ऐसी चोरी की घटनाएं होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी मजबूत करने की जरूरत है। अब सवाल है कि प्रशासन और पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *