महूगांव के किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित चिनार पार्क फेस-2 में विवाद के दौरान एक युवक पर कांच की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। फरियादी महेश पिता सुभाष कटार, उम्र 22 वर्ष, निवासी काकड़पुरा महूगांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी देव पिता चन्द्रप्रकाश कटार ने उसे यहां आने से रोकने की बात पर विवाद किया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कांच की बोतल से हमला कर दिया। घटना में महेश की बाईं आंख के ऊपर और दाहिने हाथ के पंजे में चोट आई है। फरियादी ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के आधार पर किशनगंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महूगांव के चिनार पार्क में युवक पर कांच की बोतल से हमला, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
