इंदौर पुलिस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कमिश्नर ने दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश

इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्रॉपर्टी विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी लड़ाई और पड़ोसियों के बीच विवाद से जुड़े मामले सामने आए। पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर आपसी समझाइश के जरिए समाधान का प्रयास किया जाता है, जबकि कानूनी कार्रवाई आवश्यक होने पर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *