दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी, 3 स्कूलों और महापौर सचिवालय को ई-मेल

इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में धमकी भरे ई-मेल भेजे गए। ई-मेल में कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हुए। स्कूलों में BDS टीम ने जांच की, जबकि महापौर सचिवालय को मिले ई-मेल की क्राइम ब्रांच तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने धमकी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *