महू की सनराइज कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, जेवर और नकदी ले गए बदमाश

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के टाउन बंजारी स्थित सनराइज कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। फरियादी समीर पिता रमजान शेख, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 76 के घर का ताला तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, झुमकी, सोने की 2 अंगूठियां, 8 मोतियों वाला मंगलसूत्र, बच्चे के हाथ का मोतियों वाला ब्रेसलेट, चांदी की पायल और नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। फरियादी की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305(A) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *