बेरछा में ड्रोन सर्वे के दौरान जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी निष्पक्ष जांच

महू तहसील के ग्राम बेरछा में ड्रोन सर्वे के दौरान सरकारी और निजी जमीन के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के चौकीदार गुलाब सिंह पर जमीन अपने और परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में करीब 8 महीने पहले ग्राम पंचायत में आवेदन दिया गया था और संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरपंच और सचिव की जानकारी एवं सहमति के बिना जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव कैसे हुआ। उन्होंने तत्कालीन पटवारी की भूमिका की जांच की मांग भी की है। जनसुनवाई में शिकायत के बाद तहसीलदार ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *