पीठ पर चाकू का वार लगने के बाद भी नहीं डिगे आरक्षक राजपाल सैंधव, पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ा

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के भुसामंडी रोड पर एक युवक द्वारा खुद को कमरे में बंद करने और हाथ में चाकू रखने की सूचना डायल 100 पर मिली थी। सूचना के बाद थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल और आरक्षक राजपाल सैंधव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब आधे घंटे तक युवक को समझाकर चाकू छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक ने आरक्षक राजपाल सैंधव की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद आरक्षक ने धैर्य बनाए रखा और पुलिस टीम के साथ मिलकर युवक को काबू कर लिया। आरक्षक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पीठ पर 3 टांके लगाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई है। वहीं युवक का अरविंदो अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *