इंदौर: ट्रेनी फॉरेस्ट रेंजर पर दुष्कर्म का केस | इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, महाराष्ट्र से गिरफ्तारी

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर ट्रेनी फॉरेस्ट रेंजर अजय सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस आरोपी को महाराष्ट्र के प्रशिक्षण केंद्र से गिरफ्तार कर इंदौर लाई है। मामले की जांच जारी है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।