महू के चोरल वन क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो दिनों में करीब 7 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सुरतीपुरा क्षेत्र में 5 हेक्टेयर और मैडम दुधिया डाबड़ी क्षेत्र में 2 हेक्टेयर वन भूमि को दोबारा वन विभाग के कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के बाद जेसीबी की मदद से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए आवश्यक संरचनाओं का निर्माण भी कराया गया। वन विभाग के अनुसार, वन भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।
Mhow News | चोरल वन विभाग की कार्रवाई, 7 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त
