Indore Rural News | किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में चल रहे जुए के फड़ से 8 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर ग्रामीण के किशनगंज थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीमखेड़ा स्थित रेड बुल कॉलोनी के पास एक खेत में दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और ₹5,700 नकद जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।