बालाघाट से इंदौर जा रही यात्री बस का छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र स्थित झिरीघाट में ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। बस क्रमांक MP09AT0059 ब्रेक फेल होने के कारण टकरा गई, जिससे उसमें सवार 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 3 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया है, जबकि बाकी 14 यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ में जारी है। घायलों में बालाघाट, दमुआ, भोपाल और इंदौर सहित अलग-अलग स्थानों के यात्री शामिल हैं। हादसे के बाद यात्री बसों की तकनीकी स्थिति और नियमित फिटनेस जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
छिंदवाड़ा के झिरीघाट में बस का ब्रेक फेल, 17 यात्री घायल; 3 गंभीर हालत में रेफर
