धामनोद में कार से 320 लीटर अवैध शराब जब्त, ₹4.30 लाख का मश्रुका बरामद

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Hyundai Grand i10 कार से 320.06 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे ग्राम धानी में हाईवे पर खड़ी कार की तलाशी ली गई। इसमें देशी मसाला शराब की 16 पेटियां, देशी प्लेन शराब की 16 पेटियां, बोल्ट बीयर की 2 पेटियां और लंदन प्राइड की 1 पेटी मिली। जब्त शराब की कीमत करीब ₹1,30,500 और कार की कीमत ₹3 लाख बताई गई है। कुल मश्रुका ₹4,30,500 का है। मौके पर कार चालक नहीं मिला। पुलिस ने अपराध क्रमांक 549/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई में धामनोद थाना प्रभारी टीआई संतोष यादव की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *