कूनो के चीते KNG22 की मौत, शरीर से मिले गोली के 5 छर्रे | STF करेगी जांच

मध्यप्रदेश में कूनो नेशनल पार्क से जुड़े 19 महीने के नर चीते KNG22 की इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अक्टूबर को घायल मिले इस चीते को जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया था। सर्जरी के दौरान उसके शरीर से गोली के 5 छर्रे निकाले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मध्यप्रदेश सरकार ने घटना की जांच के लिए वन विभाग और पुलिस अधिकारियों की STF गठित की है। चीते को चोट किन परिस्थितियों में लगी और क्या इसमें किसी व्यक्ति की भूमिका थी, इसकी जांच जारी है। वन्यजीवों की सुरक्षा कैसे मजबूत की जा सकती है? अपनी राय कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *