धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में कुंदा फाटे के पास कांस्टेबल रामेश्वर गोयल को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। रामेश्वर गोयल पहले इंदौर की बटालियन में पदस्थ हैं। घटना के बाद घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हमलावर की पहचान और गोलीबारी के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धार के धामनोद में कांस्टेबल रामेश्वर गोयल को गोली मारी
