दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री की गतिविधि संदिग्ध दिखाई देने के बाद CISF जवानों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, यात्री अचानक एग्जिट गेट की ओर भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने उसका पीछा किया। गेट के पास पकड़े जाने के बाद तलाशी में उसके अंडरवियर में छिपाकर रखा गया कुछ अज्ञात सामान मिला। CISF ने घटना का वीडियो भी साझा किया है। फिलहाल बरामद सामान की पहचान के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध सामान के साथ यात्री पकड़ा गया
