धार में ₹4.43 करोड़ का गांजा जब्त, वन क्षेत्र से 3,345 पौधे बरामद

धार जिले के राजगढ़ में ग्राम चौबारा के वन क्षेत्र से पुलिस ने गांजे के 3,345 पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, कुल वजन 3,695 किलोग्राम और अनुमानित कीमत ₹4.43 करोड़ है। मामले में आरोपी फरार बताया गया है।