इंदौर में बेकाबू चार्टर्ड बस ढाबे के किचन में घुसी, ड्राइवर गंभीर घायल | Indore News

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह करीब 7 बजे चार्टर्ड बस हादसे का शिकार हो गई। धार से इंदौर आ रही बस पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घटना के समय ढाबा बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। बस बेकाबू होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।