इंदौर के दशहरा मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जबकि 250 फीट लंबी लंका को भी आग के हवाले किया गया। रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से दशहरा मैदान रोशन हो उठा। आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
इंदौर के दशहरा मैदान में 111 फीट ऊंचे रावण का दहन, 250 फीट लंबी लंका भी जली
