महू में 71 फीट के रावण का दहन, आंधी में गिरा पुतला क्रेन से दोबारा खड़ा किया

महू में विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मैदान, डिपो के पास 71 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के चलते दोपहर में रावण का पुतला गिर गया था। इसके बाद क्रेन की मदद से पुतले को बांधकर दोबारा खड़ा किया गया और क्रेन के सहारे ही रावण दहन किया गया। आयोजन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में महू एसडीएम राकेश परमार, महू कैंटोनमेंट सीईओ ज्योति कपूर, एडिशनल एसपी राज कृष्णा, पाथ कंपनी के नितिन अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।