इंदौर में 20 फीट ऊंचे बिजली के पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी की मौत

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली इलाके में बिजली की लाइन सुधारते समय 20 फीट ऊंचे पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी राजेंद्र राठौर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिजली सप्लाई बंद होने की शिकायत मिलने पर राजेंद्र अपने साथी कर्मचारियों के साथ लाइन सुधारने पहुंचे थे। काम के दौरान वह अचानक नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। साथी कर्मचारी उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेंद्र पिपलियाहाना के निवासी थे और पिछले तीन साल से बिजली विभाग के ठेके पर काम करने वाली क्यूस कॉरपोरेट कंपनी में कार्यरत थे। पलासिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *