इंदौर में फायर सेफ्टी नॉर्म्स को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही। पोलो ग्राउंड क्षेत्र में रौनक पेंट्स और पेपर ट्रेड लिंक्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया। जांच में दोनों ही संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं मिले, जिसके बाद तहसीलदार लोकेश आहूजा और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई लखनऊ अग्निकांड के बाद शहर में शुरू हुई फायर सेफ्टी जांच के तहत की जा रही है।
Indore Fire Safety Action | 2 बिल्डिंग सील | Raunak Paints और Paper Trade Links पर कार्रवाई
