Indore Drugs Case | Pangu Bai के खुलासे के बाद BJP Mandal VP Gopal Singar Arrested | NDPS Act 29

INDORE, Madhya Pradesh इंदौर के ड्रग्स कांड में बड़ा राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। भील कॉलोनी से गिरफ्तार महिला तस्कर पांगूबाई के खुलासे के बाद पुलिस ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सिंगार को NDPS Act की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पांगूबाई ने पूछताछ में बताया कि वह हर महीने 50 हजार रुपये गोपाल सिंगार को देती थी और बदले में उसे संरक्षण मिलता था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर गोपाल सिंगार को सह-अभियुक्त बनाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।