इंदौर के विजय नगर में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार ट्रैफिक जाम में फंस गई। जानकारी के अनुसार, करीब आधे घंटे इंतजार के बाद वे सुरक्षा घेरे में लगभग 150 मीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंच से मंत्री ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए और अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार रखने की नसीहत दी। उन्होंने बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। 💬 सवाल: बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक जाम रोकने के लिए प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए?
इंदौर में ट्रैफिक जाम में फंसी कैलाश विजयवर्गीय की कार, मंच से पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल
