इंदौर में रावण दहन की चिंगारी से छत पर लगी आग, ट्रांसपोर्ट नगर में मची अफरा-तफरी

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से एक बंद पड़ी बिल्डिंग की छत पर आग लग गई। सुयोग अस्पताल के सामने हुई इस घटना में छत पर रखे वेस्ट मटेरियल ने आग पकड़ ली। सूचना मिलने पर मोती तबेला फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए इलाके की बिजली भी बंद की गई। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। 💬 सवाल: त्योहारों के दौरान आतिशबाजी से आग की घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *