इंदौर के लव-कुश चौराहे पर बने डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मंत्री एक ही बाइक पर नजर आए। मंत्री विजयवर्गीय ने बाइक चलाते हुए ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए। ब्रिज के लेवल-2 के लोकार्पण से पहले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और यातायात संबंधी तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है।
इंदौर के लव-कुश डबल डेकर ब्रिज के लेवल-2 का 28 अक्टूबर को लोकार्पण प्रस्तावित, बाइक पर नजर आए मंत्री
