महू में साइबर इन्वेस्टमेंट के नाम पर 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महेश नगर, धारनाका निवासी 54 वर्षीय प्रफुल गोयल ने महू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को इन्वेस्टमेंट ब्रोकर बताकर उन्हें निवेश का झांसा दिया और कुल 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। फरियादी की शिकायत पर महू पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महू में इन्वेस्टमेंट ब्रोकर बनकर 54 वर्षीय व्यक्ति से 22.50 लाख रुपये की साइबर ठगी
