इंदौर के पालदा क्षेत्र में नेमावर रोड पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत में 15 वर्षीय छात्रा महिमा की मौत हो गई। वह दशहरे की छुट्टियों में अपने घर देवास जा रही थी। हादसे में उसके मौसा मूलचंद बघेला के पैर में गंभीर चोट आई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
