Indore News | नगर निगम का बड़ा एक्शन | महारानी रोड का 50 साल पुराना जर्जर भवन ध्वस्त | Latest News

🚨 इंदौर नगर निगम ने बारिश के मौसम में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 🏚️ जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत महारानी रोड स्थित 50 वर्ष से अधिक पुराने चार मंजिला जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया। 📄 निगम अधिकारियों के अनुसार भवन मालिक को पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा और भवन हटाने की कार्रवाई की। 🌧️ नगर निगम का कहना है कि वर्षाकाल में जर्जर भवनों से होने वाली संभावित जनहानि को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 💬 आपको नगर निगम की यह कार्रवाई कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।