इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक बिल्डिंग के पास ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कुछ युवकों को रहवासी क्षेत्र में रोकने और अनावश्यक रूप से खड़े नहीं होने की समझाइश दी थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि युवकों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल वर्ल्ड स्कूल के सामने वाली बैंक के पास बताया गया है। फरियादी दीपिका की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोढ़ा के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर के तिलक नगर में सुरक्षा गार्ड से चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
