इंदौर के विजय नगर में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात हंगामा, रहवासियों और छात्राओं के बीच विवाद; पत्थरबाजी के आरोप

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की भाग्यश्री कॉलोनी में देर रात गर्ल्स हॉस्टल के बाहर विवाद और हंगामे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे हॉस्टल पहुंची लड़कियों और स्थानीय रहवासियों के बीच सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर पैर रखने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि रहवासियों की ओर से लड़कियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर लड़कियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान हॉस्टल के बाहर पत्थरबाजी होने के आरोप भी सामने आए हैं। कुछ लोगों पर हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे घटनाक्रम और विवाद के कारणों को लेकर पुलिस जांच की जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *