नीले ड्रम मामले के बाद मेरठ में एक और फैसला, पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को फांसी

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद मेरठ में एक अन्य हत्याकांड में भी अदालत ने फैसला सुनाया। रविता कश्यप और उसके प्रेमी अमरदीप को रविता के पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या को सांप के डसने से हुई मौत दिखाने के लिए शव के पास सांप रखा गया था। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना सामने आया। अदालत ने दोनों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड दिया।