महू छावनी परिषद ने शहर के तीन प्रमुख वाहन पार्किंग स्टैंडों के संचालन के लिए एक वर्ष की अवधि हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं। 📍 पार्किंग स्टैंड: छावनी परिषद कार्यालय परिसर के सामने उद्यान पार्किंग हाट मैदान महू पार्किंग स्टैंड भायाजी रोड पार्किंग स्टैंड 💰 धरोहर राशि: ₹50,000 📄 निविदा प्रपत्र शुल्क: ₹500 💻 धरोहर राशि जमा करने का माध्यम: eChhawani Citizen Site के m-Collect 🗓️ निविदा प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026 📥 निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) परिषद ने स्पष्ट किया है कि बिना धरोहर राशि के कोई भी निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही परिषद को किसी भी निविदा को बिना कारण बताए स्वीकार या निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। 📍 अधिक जानकारी कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक छावनी परिषद कार्यालय, महू से प्राप्त की जा सकती है। निविदा से जुड़े संशोधन परिषद के सूचना पटल एवं वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Mhow Cantonment Parking Tender 2026 | Vehicle Parking Contract | Last Date 10 July
