इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में द्रोपतीबाई चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, सर्वे नंबर 567, रकबा 5.647 हेक्टेयर भूमि को हड़पने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, फरियादी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया और बाद में भूमि अन्य लोगों को बेच दी गई। आरोपी: कैलाश चौधरी, शंकर चौधरी, जगदीश चौधरी, प्रकाश चौधरी, विष्णु चौधरी, शातिलाल चौधरी, राजन चौधरी, सदन चौधरी, पवित्रा चौधरी, पार्वती चौधरी, लखन चौधरी, मनोज चौधरी एवं रामू नागदावाला। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ⚠️ यह मामला शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Subscribe करें।
इंदौर में जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन बेचने का आरोप | 13 पर केस दर्ज
