MP में 30 से ज्यादा सरकारी पोर्टल बंद | 70 वेबसाइटें अपग्रेड | साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार ने एहतियाती कदम उठाया है। PHP शेल सॉफ्टवेयर की खामी और राज्य साइबर विंग की चेतावनी के बाद 30 से ज्यादा सरकारी वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रदेश की करीब 130 सरकारी वेबसाइटों में से 70 को नए और सुरक्षित सॉफ्टवेयर पर अपग्रेड कर दोबारा चालू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली बिल भुगतान, ट्रेजरी चालान, रजिस्ट्री और राशन जैसी जरूरी सेवाओं के मुख्य पोर्टल सुरक्षित हैं। शेष वेबसाइटों को भी सुरक्षित कर दोबारा चालू करने की तैयारी है। क्या सरकारी वेबसाइटों का नियमित साइबर ऑडिट जरूरी होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *