🤱 मध्य प्रदेश सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ‘सुमन पंचायत’ पहल शुरू की है। अब पंचायतों को गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, नियमित जांच, हाई-रिस्क गर्भावस्था की पहचान, समय पर रेफरल, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। यदि किसी पंचायत में पूरे एक वर्ष तक एक भी मातृ या शिशु मृत्यु नहीं होती, तो उस पंचायत को ‘सुमन पंचायत’ घोषित कर ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। सुमन पंचायत बनने की प्रमुख शर्तें: ✅ गर्भावस्था, प्रसव और प्रसव के बाद एक भी मातृ मृत्यु नहीं। ✅ पांच वर्ष तक के बच्चों में रोकी जा सकने वाली एक भी मृत्यु नहीं। ✅ पूरे गांव में खसरा-रूबेला का एक भी मामला नहीं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 Channel को Subscribe करें। इस मामले पर आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
MP Suman Panchayat Scheme | मातृ-शिशु मृत्यु रोकने पर मिलेगा ₹1 लाख | Madhya Pradesh Health News
