0RAU, Indore, Madhya Pradesh इंदौर के राऊ क्षेत्र में सड़क पर डाली गई काली मिट्टी अब स्थानीय लोगों की चिंता का कारण बन गई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह काली मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में हल्की बारिश में ही पानी भरने और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, ऐसे में बारिश के मौसम में सड़क पर मिट्टी डालने से यह रोड दलदल में बदल सकता है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं और जल्द समाधान की मांग की है। वीडियो में देखिए सड़क की मौजूदा स्थिति, लोगों की चिंता और इस पूरे मामले पर ACP पराग सैनी का बयान। 🎙️ बाइट: ACP पराग सैनी 📍 Location: Rau, Indore
Rau Road Issue | सड़क पर काली मिट्टी के ढेर, बारिश में दलदल बनने का खतरा | Indore Rau News
