Sonway Robbery: पेट्रोल पंप के पास लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार | Kishanganj Police | Mhow News

किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवाय में मेहताब HP पेट्रोल पंप के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे ग्राम गनियारी निवासी मनोज तिवारी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मारपीट कर उनका करीब ₹28 हजार कीमत का मोबाइल फोन और ₹10 हजार नकद छीनकर फरार हो गए। शिकायत के बाद किशनगंज पुलिस ने CCTV फुटेज, रूट मैपिंग और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने शिवम मौर्यवंशी, आयुष गुजराती और गौरव मेवाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और ₹8 हजार नकद बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। ⚠️ नोट: खबर में दी गई जानकारी पुलिस के अनुसार दर्ज प्रकरण और कार्रवाई पर आधारित है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔔 Readers Opinion को Subscribe करें 📲 खबर Share करें और अपनी राय Comment में बताएं। #Sonway#Kishanganj#MhowNews#IndoreNews#RobberyCase#CrimeNews#PoliceAction#MadhyaPradesh#BreakingNews#ReadersOpinion AI tools are used for editing.